राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर का चल रहा विवाद सोमवार को राजनीतिक उठा पटक के बाद समाधान हो गया है।
जयपुर हेरिटेज नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी अल्पमत में थी, राजनीतिक प्रयासों से आठ कांग्रेसी पार्षद को बीजेपी ने शामिल कर बहुमत हासिल कर लिया।
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं खाचरियावास के खास माने जाने वाले पार्षद मनोज मुद्गल वार्ड नंबर 35, उत्तम शर्मा वार्ड नंबर 49, ज्योति चौहान वार्ड नंबर 46, सुशीला देवी वार्ड नंबर 63, अरविंद सेठी वार्ड नंबर 71, मोहम्मद जकरिया वार्ड नंबर 65, पारस जैन वार्ड नंबर 80, संतोष कर वार्ड नंबर 78, शामिल होने के बाद भाजपा को हेरिटेज नगर निगम में पूर्ण बहुमत मिल गया।
हेरिटेज नगर निगम जयपुर में जैसे ही भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला, वैसे ही राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सोमवार को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें मुनेश गुर्जर को महापौर नगर निगम हेरिटेज एवं सदस्य नगर निगम हेरिटेज के पद निलंबित किया गया।
इसी आदेश के क्रम में आगे लिखा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 50 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए महापौर नगर निगम हेरिटेज पद हेतु कार्यभार हेतु कुसुम यादव नगर निगम पार्षद वार्ड 74 को 60 दिनों के लिए कार्यवाहक महापौर नियुक्त किया जाता है।
जयपुर हेरीटेज नगर निगम में भाजपा की कुसुम यादव महापौर नियुक्त होने के बाद शहर भाजपा में खुशियां मनाई जा रही है जबकि कांग्रेस कार्यालय एवं नेताओं में उदासी का माहौल हो गया।
