राजेश कुमावत, indireporter.com
नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (एन एफ आई आर टी डब्लू) की राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपुर के एम एल यादव सर्वसम्मति से निर्वाचित
कर्नाटक, बंगलोर में नेशनल फेडरेशन का इंडियन रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से गये प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत सम्मान हुआ है। इस अधिवेशन में 17 प्रदेशों से 41 सडक परिवहन कामगार संगठनों के 255 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक) के प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड एम.एल. यादव सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं।
इससे पहले वे इस संगठन के 18 वर्ष तक राष्ट्रीय महा सचिव रहे एवं गत 8 वर्षों से राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष थे।
राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन (एटक) के महा सचिव कॉमरेड धर्मवीर चौधरी को राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड कृष्ण गोपाल गुप्ता, प्रदेश सचिव कॉमरेड नीरज शर्मा एवं जे सी टी एस एल एम्पलाईज यूनियन (एटक) के अध्यक्ष विपिन को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य निर्वाचित किया गया है।