जितेंद्र शर्मा, indireporter.com
नवरात्रि की 9 देवीयो भी देती है पर्यावरण संरक्षण का संदेश :पर्यावरणविद डॉ अशोक शर्मा।
महाराजा महाविद्यालय में पर्यावरण संवाद आयोजित,
जयपुर,पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही जयपुर की शुभ विचार संस्था एवम महाराजा महाविद्यालय राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा 1 अक्टूबर को पर्यावरण संवाद आयोजित हुआ, संवाद में मुख्य वक्ता प्रसिद्ध पर्यावरणविद डॉ अशोक शर्मा ने
“पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय दृष्टिकोण” पर अपने विचार रखते हुए कहा भारत कि सनातन संस्कृति में वृक्ष देवता है।
हमारे नवरात्रि की नौ देवियां भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। प्रथम नवरात्रि को शैल देवी की पूजा की जाती है जो कि हरड़ की देवी है,इसी तरह हर देवी अलग अलग वृक्ष से जुड़ी है। जो मनुष्य को निरोग बनाती है।इस दौरान शर्मा ने पर्यावरण को लेकर विधार्थीयो से रोचक प्रश्न भी पूछे और सही उत्तर देने वालो को पुरस्कार दिया।
सह वक्ता मुकेश तिवारी
उपवन संरक्षक वन विभाग राजस्थान सरकार ने “जैव विविधता संरक्षण” पर युवाओ के मध्य अपने विचार रखें और इस हेतू वन विभाग द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर जानकारी दी। संगोष्ठी में जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महिला बाल विकास समिति की चैयरमेन डॉ मीनाक्षी शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
संस्था के संरक्षक और युवा समाजसेवी डॉ मुकेश चौधरी ने पर्यावरण के क्षेत्र में संस्था द्वारा जयपूर में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
महाराजा महाविद्यालय के प्रिंसीपल डॉ जी.पी, सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। मंच संचालन लोकेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान शुभविचार के संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा, महाराजा महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ आर. के गुनसारिया, फैकल्टी डॉ वर्षा वर्मा,आरडी चौधरी,डॉ जीतेन्द्र डॉ अरविंद,डॉ यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।