ज्योतिरादित्य शर्मा, indireporter.com
धर्मेंद्र जी को 15 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’
मैं सरकार में कभी मंत्री बना नहीं चाहूंगी: हेमा मालिनी
कोटा। फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस एवं मथुरा लोकसभा से सांसद हेमा मालिनी ने कहा है कि सरकार में मंत्री बनना नहीं चाहती हैं। कोटा में दशहरा मेले उद्घाटन में दुर्गा नृत्य नाटिका करने करने आई थी हेमा मालिनी
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा पर मिथुन चक्रवर्ती को बधाई देते हुए, उन्होंने कहा कि धर्मेंद्रजी को 15 साल पहले ही यह अवार्ड मिल जाना चाहिए था।
कोटा में मीडिया से बात करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि वह कभी मंत्री नहीं बनेगी, वह मंत्री बनेंगी तो उनका नृत्य का शौक पूरा नहीं हो पाएगा, अगर वह मंत्री बनेंगी तो ऐसे शो नहीं कर पाएंगी, उन्होंने बताया कि नृत्य उनके जीवन में काफी महत्व रखता है. वह अभिनेत्री से पहले नृत्यांगना थी.
हेमा मालिनी ने फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा पर कहा की दादा साहेब फाल्के पुरस्कार धर्मेंद्र को मिलना चाहिए था जो अब तक नहीं मिला है. धर्म जी को यह अवार्ड 15 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था. हालांकि उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को अवार्ड दिए जाने पर शुभकामना दी।
मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपनी फिटनेस का राज भी डांस को बताते हुए कहा कि बच्चों को किसी न किसी कला एवं खेल से जुड़े रहना चाहिए. इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही उनमें सकारात्मक सोच के साथ संस्कृति से भी जुड़ाव रहता है।
