By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज करोड़ों का जुर्माना वसूला, कब होगी बजरी सस्ती
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > अपराध समाचार > अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज करोड़ों का जुर्माना वसूला, कब होगी बजरी सस्ती
अपराध समाचारराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई, 12 FIR दर्ज करोड़ों का जुर्माना वसूला, कब होगी बजरी सस्ती

Rajesh Kumawat
Last updated: October 10, 2024 1:30 pm
Rajesh Kumawat Published October 10, 2024
Share
SHARE

राजेश कुमावत, indireporter.com

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई,12 एफआईआर और एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूल

मुख्यमंत्री भजन लाल के अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

जयपुर, 10 अक्टूबर। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ पिछले पिछले दिनों राजस्थान भर में 60 से अधिक कार्रवाई करते हुए 12 एफआईआर, वाहनों की जब्ती कर संबंधित थानों में सुपुदर्गी के साथ ही एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है। भीलवाड़ा के गेता पाटोली में अवैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए ट्रेलर का देर रात पीछा करने पर स्कार्पियो द्वारा पीछाा करने ओैर बाधा पहुंचाने के प्रयास पर टीम द्वारा स्कार्पियों को जब्त कर बड़लियास थाने के सुपुर्द किया गया है।

मुख्यमंत्री व खान मंत्री भजन लाल शर्मा के अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। खान विभाग के प्रमुख शाासन सचिव टी रविकान्त अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की सीधे मोनेटरिंग की जा रही है।

अतिरिक्त निदेशक माइंस उदयपुर दीपक तंवर के निर्देशन में की जा रही कार्रवई के तहत भीलवाड़ा, चित्तोड और राजसमंद क्षेत्र में बड़़ी कार्रवई की गई है। चित्तौडगढ में 8 अक्टूबर को रात्रि में 4 ट्रेक्टर मय ट्रोली खनिज बजरी के अवैध निर्गमन करते हुए जब्त कर पुलिस थाना बिगोद में सुपुर्द किया गया।

एसएमई भीलवाड़ा ओपी काबरा ने बताया कि इसी माह में भीलवाड़ा, बिजौलियां, चित्तोड़गढ़ और निम्बाहेड़ा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 20 कार्रवाई की गई है। इसमें 32 लाख 45 हजार का जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है। इसी तरह से एसएमई विजिलेेंस भीलवाड़ा द्वारा 7 प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 81 हजार रुपए की वसूली कर राजकोष में जमा कराया गया है।

एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के कार्य क्षेत्र में अवैध खनन के 3, अवैध खनिज परिवहन के 26 और अवैध खनिज भण्डारण के 19 स्टॉक जब्त कर 3120 टन बजरी जब्त की गई है। एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने 2 डंपर व 4 ट्राली जब्त व 2 लाख 25 हजार 260 रु. का जुर्मान वसूला है। एएमई दौसा एलसी मीणा व एएमई कोटपूतली अमीचंद लुहारिया की टीम द्वारा एक एक बड़े उपकरण जब्ती के साथ ही 8 डंपर व 19 ट्रेक्टर ट्राली जब्त की गई है। एएमई टोंक सोहन लाल सुथार की टीम द्वारा पीपलू में 1, टोडारायसिंह में 6, मोर में 1 व दूनी में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। एएमई कोटपूतली द्वारा अमरसर में 2 एफआईआर दर्ज कराई गई है। एएमई टोंक ने 3120 टन बजरी के अवैध भण्डारित स्टॉक को जब्त किया है।

एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा द्वारा 14 कार्रवाई करते हुए 27 लाख 90 हजार का जुर्माना वसूला है। एसएमई जयपुर विजिलेंस प्रताप मीणा के दल ने 2 वाहन श्री माधोपुर, 1 नीम का थाना, 1 कोट, 3 मुहाना थाना और 4 वाहन कानोता थाने की चौकी बगराना में सुपुर्द किए गए हैं। इसी तरह से एमई विजिलेंस जयपुर केसी गोयल द्वारा 8 कार्रवाई करते हुए 15 लाख की जुर्माना राशि वसूल की है।

एमई राजसमंद द्धितीय ललीत बाछरा ने कार्रवाई करते हुए कुंवारिया पीपली में 196 टन बजरी जब्त की है। प्रदेश भर में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

You Might Also Like

RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जीवन, त्याग तपस्या और बलिदान

प्रधानमंत्री के सुझावों का पालन, कलेक्टर सहित अधिकारी पैदल ही पहुंचे कर्यालय

नीट परीक्षा 2026 रद्द होने पर कांग्रेस को मिला राजनीतिक विरोध का मौका

दलित के घर CM ने सहयोगियों के साथ किया भोजन, केवल मुख्यमंत्री के लिए ही “सलाद” की व्यवस्था

RGHS योजना में भष्टाचार, कर्नेमचारियों ने विरोध में जलाया पुतला

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
अपराध समाचारभोजन & जीवनशैली

देर रात होटल में मदहोश मिले 28 लड़के, 16 लड़कियां

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat May 25, 2024
भारी बरसात के कारण रेल सेवाएं हो रही है, प्रभावित
विधायक खिलाड़ी लाल बेरवा का भाजपा से “इस्तीफा” अशोक गहलोत पर फोडा़ ‘ठीकरा’
प्रेमचंद बैरवा को रशियन महिला के साथ होटल में दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, उपमुख्यमंत्री पद से हटेगें!
दुनिया के सब सबसे पॉपुलर पर्सन PM मोदी

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?