पवन नागोरी, indireporter.com
कोलकाता, अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से कोलकाता महानगर में मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थानी व्यक्तित्व सम्मान रामनिवास आशारानी लखोटिया सम्मान सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी बेनु गोपाल बांगड़ को दिया गया, इस अवसर पर उद्योगपति बेनुगोपाल बांगड़ को मोमेंटो, और शाल ओढ़कर सम्मान स्वरूप एक चेक भेट किया गया जिसे उन्होंने वापस अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन को समाज सेवा के लिए दे दिया।
अपने भाषण में बांगड ने कहा आदमी को हमेशा परफॉर्मेंस करते रहना चाहिए ,जो परफॉर्मेंस करना बंद कर देते है लोग उन्हे भूल जाते हैं ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजुद रहे पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि पदमश्री प्रहलाद राय अग्रवाल, शिव कुमार लोहिया,दिनेश जैन, अरुण मल्लावत, सहित कोलकाता महानगर के अनेक गणमान्य व्यक्ति। इस अवसर पर पंजाब के महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा मैं यहां बेनू गोपाल बांगड़ जी से आशीर्वाद लेने आया हूं उनके भाई के रूप मे जनता सेवा के मार्ग में बेदाग जीवन जी करके अपने और अपने समाज का गौरव बढ़ा सकूं।
आखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया ने कहा आज के समय में बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। अच्छे संस्कारों से ही देश एवं समाज का उत्थान संभव है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन दिनेश जैन ने किया।
