निरंजन चौहान, indireporter.com
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रयागराज में जहां
“केवल फोटो ही खिंचवाई”
प्रयागराज महासंगम महाकुंभ में जहां दिया कुमारी ने डुबकी लगाई वहां पीछे खड़े लोगों के पांव के टकुनो तक भी पानी नहीं!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण से अलग ही नजर आई उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रयागराज महाकुंभ संगम में पवित्र डुबकी लगाई, कहा- पुण्य स्नान से धन्य हुई
माँ गंगा सभी को शांति, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य और सद्भाव का आशीर्वाद दें: दिया कुमारी
प्रयागराज 8 फरवरी। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई और मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रयागराज में पावन-पुण्य महाकुंभ में आकर धन्य हुई। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। संगम पर स्नान दिव्य जुड़ाव का क्षण हैं। इस दौरान उन्होंने समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना के साथ प्रयागराज के दिव्य-भव्य महाकुंभ में आस्था, भक्ति और अध्यात्म का संगम हर किसी को अभिभूत कर रहा हैं। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विश्व के सबसे बड़े जन समागम का कुशल आयोजन जिस तरीके से किया गया है, उसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। यह ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण महाकुंभ, पीढ़ियों तक सनातन धर्म के स्वर्णिम काल की गौरवगाथा का प्रत्यक्ष प्रमाण बनेगा।
उन्होंने कहा कि महाकुंभ आस्था, विश्वास, संस्कृति, संस्कार व परम्परा की अनगिनत आकांक्षाओं की पूर्ति का समेकित केंद्र हैं। ये कुंभ भारतीय संस्कृति की विराटता, विविधता, एकात्मा और समावेशिता का साक्षात स्वरूप हैं। महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता संपूर्ण विश्व को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
