राजेश कुमावत, indireporter.com
भारत के सबसे बड़े दानी, ऑक्सफोर्ड से भी बड़ी यूनिवर्सिटी बनाएंगे।
₹21000 करोड़ का निस्वार्थ दान :
जयपुर के पास रींगस के रहने वाले दुनियाँ में मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप के मालिक अनिल अग्रवाल ने अपने जीवन की सारी कमाई का 75 प्रतिशत शैक्षणिक कार्यों के लिए दान करने का एलान किया है।
लन्दन में बसे अनिल अग्रवाल का ये दान भारतीय रुपए के अनुसार 21000 करोड़ रूपए है। यह अब तक किसी भी भारतीय के द्वारा दान की जाने वाली सबसे बड़ी रकम है।
बिहार के पटना शहर में ही 24 जनवरी 1954 को जन्मे और स्थानीय ‘सर जी डी पाटलिपुत्रा हाई स्कूल’ के मेधावी छात्र रहे अनिल अग्रवाल ने पिछले दिनों लन्दन में अपने परिवार की सहमति के बाद घोषणा किया कि वे 21000 करोड़ रकम भारत में नि:शुल्क शिक्षा के बड़े प्रोजेक्टों में दान देना चाहते हैं, और यहाँ ऑक्सफ़ोर्ड से भी बड़ी यूनिवर्सिटीज बनाना चाहते हैं, जो ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ के आधार पर चलेंगी।
