दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। जाडन से पाली की और विहार कर रहे जैन संत की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार से ट्रक चालक ने जैन संत आचार्य पुंडरिक रत्न सुरीश्वर को टक्कर मार दी।
जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। बांगड़ हॉस्पिटल में लाया गया जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा बुधवार सुबह पाली से 20 किलोमीटर शिवपुरा थाना इलाके के जाडन में हुआ।
ट्रक चालक ने संत को टक्कर मारकर फरार हो गया। साथ में संत व उनके अनुयायी उन्हें तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उनकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। संत की पार्थिव देह को समुंद्र विहार लाया गया है जहाँ जैन समाज के लोगों द्वारा दर्शन किये जा रहे है
18 से अधिक भाषा को जानने वाले विद्वान श्रुतवर्य परम पूज्य मुनिराज जंबुविजयजी महाराजा के शिष्य थे पूज्य आचार्य श्री पुंडरीकसूरी महाराज
पूज्य श्री श्रुत रक्षा, प्राचीन ज्ञानभंडार आदि अनेक विषयो पर संशोधन, उद्गार के कार्य कर रहे थे।
पूज्य संत के अकस्मात हुये हादसे जैन समाज में छाई शोक की लहर
जैन बन्धुओं ने कहा आज उन्होने एक विरल विभूति को खोया हैं।
