राजेश कुमावत, indireporter.com
जयपुर के श्रीगोविंद देवीजी मंदिर में रथ यात्रा महोत्सव
जयपुर, ठिकाना मंदिर श्रीगोविंद देवजी रथयात्रा महोत्सव बड़े हर्षो उल्लास से मनाया गया।
मंगला झांकी ठाकुर श्रीजी का अभिषेक किया गया और नवीन लाल रंग लप्पा जामा पोशाक धारण करवाई गई और विशेष अलंकार श्रृंगार और माला श्रृंगार किया गया। ठाकुर श्रीजी को पांच तरह की दाल भिजोना, एवं पांच तरह के ऋतु फलों का भोग लगाया गया।
माधवीय गौडिया वैष्णव मंडली एवं मंदिर परिकर द्वारा मंगलाचरण और महामंत्र संकीर्तन प्रारंभ किया गया।
महंत अंजन कुमार गोस्वामी द्वारा गौर गोविंद श्री विग्रह को चांदी के रथ पर विराजमान किया गया और रथयात्रा प्रारंभ किया गया। मंदिर की चार परिक्रमा पश्चात गौर गोविंद श्री विग्रह को पुनः रथ समेत गर्भगृह में विराजमान किया गया। उसके पश्चात धूप की आरती दर्शन हुए।
