दीपक शर्मा, indireporter.com
पर्यावरण दिवस पर लाखोटिया में नुक्कड नाटक, रन फॉर एनवायरमेंट, टीशर्ट व कपड़े के बैग वितरित किया
पाली, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में इस वर्ष की पर्यावरण दिवस थीम “ प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं (Best Plastic Pollution)” के तहत क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल पाली द्वारा गुरूवार को नई सब्जी मंडी, पाली तथा लाखोटिया गार्डन में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम करवाया गया।
क्षेत्रीय अधिकारी अमित सोनी ने बताया कि इसके माध्यम से सभी को पर्यावरण दिवस थीम प्लास्टिक प्रदूषण को हराएं (Best Plastic Pollution) के सम्बन्ध में अवगत करवाया गया व प्लास्टिक को सही ढंग से निस्तारण करने की विधि के बारे में एवं प्लास्टिक के कम से कम प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ आस-पास के सभी लोगों को कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक की थैलियों, प्लास्टिक के अन्य वस्तुएँ इत्यादि का प्रयोग न करने के लिए कहा गया।
इसके पश्चात् लाखोटिया गार्डन में वन विभाग व जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से ‘‘रन फॉर एनवायरनमेंट‘‘ का आयोजन किया गया। जिसे मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं राज्य मंत्री झाबरसिंह खर्रा द्वारा हरी झंड़ी दी गई। ‘‘रन फॉर एनवायरनमेंट‘‘ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट, टोपी का वितरण किया गया। इसके पश्चात् मंत्री खर्रा द्वारा वन एवं पर्यावरण को बचाने की शपथ ग्रहण करवाई गई। पश्चात् मंत्री द्वारा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान व गंगा दशमी के अवसर पर लाखोटिया तालाब का पूजन किया व जल स्त्रोत जैसे तालाबों, नदियों का नियमित सफाई करने एवं जल संरक्षण का आह्वान किया तथा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को अवगत करवाया एवं पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। मंचासीन अतिथियों ने कपड़े के थैलो का विमोचन किया।
