किरण कुमावत, , indireporter.com
नृत्य कैम्प ’घूमर’ का समापन भावपूर्ण प्रस्तुति
जयपुर। राजस्थान की धरती में नृत्य अपने आप में एक अदभुत शैली हे 13 दिन के समर कैंप में नृत्यांगना नीति भट्ट ने करीब 50 प्रतिभागियों में नृत्य की संभावना जगाते हुए नृत्य सिखाये, आज महाराणा प्रताप सभागार में प्रस्तुती हुई जो बड़े शानदार और भावपूर्ण रही।
नृत्यांगनाओ ने बड़े मार्मिक ढंग से अपनी प्रस्तुति दी, नीति भट्ट ने भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ कत्थक पेश किया और जो भावपूर्ण नृत्य पेश किये इनमें घूमर पधारो सा घूमर रे खिलवाने, ओर माथे साझे बोडलो, बड़े रोचक ढंग से सभी कलाकारों ने पेश किया और छोटे बच्चों ने भी कान्हा सोजा जरा, नृत्य की आखिरी ओर दमदार प्रस्तुति रही “कालबेलिया नृत्य’ जिसे समर कैंप में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने पेश किया,
समर कैंप भारतीय विद्या भवन इन्फोसिस फाउंडेशन कल्चरल आउटरीच प्रोग्राम ओर परम्परा नाट्य समिति के संयुक्त प्रयास से 13 दिन की नृत्य कार्यशाला में नृत्य गुरु पंडित गिरधारी महाराज की शिष्या नीति भट्ट ने सभी कैंप में आई महिलाओं युवा बच्चियों को एक साथ विद्या भवन परिसर में नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया नीति भट्ट के साथ सचिन भट्ट व हर्ष भट्ट ने भी अपने अनुभव से प्रशिक्षणार्थियों को नृत्य के साथ साथ भाव, अभिनय व सहायक के रूप में कार्य किया समापन के दिन विद्या भवन के राजेंद्र पायल ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए और तमाशाशैली के साधक दिलीप भट्ट ने सभी को आशीर्वाद के साथ साथ राजस्थानी लोक नृत्य शैली जो पूरे भारत में मशहूर हे उसके बारे में अवगत कराया ओर नृत्यांगना गुरु नीति भट्ट का सम्मान भी किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार हाउसफुल रहा ।
