शिव वर्मा, indireporter
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल जोधपुर ने मनाया 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल, जोधपुर में 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जिसकी थीम ”एक पृथ्वी, एक स्वास्थय के लिए योग” मनाया गया। यह योग दिवस आयुष मंत्रालय द्वारा जारी प्रोटोकॉल के तहत किया गया।
इस अवसर पर कुल 1560 कार्मिक जिसमें सुधीर हुड्डा उप महानिरीक्षक, सीमांन्त मुख्यालय सीसुब राजस्थान, देवेन्द्र सिंह कमाण्डेंट (मुख्य अनुदेशक) सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीसुब जोधपुर, अधिकारी गण, अधिनस्थ अधिकारी गण, अन्य कार्मिको व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव-आरक्षकों के साथ-साथ संस्थान की प्रहरी संगनियों, बच्चों तथा जोधपुर के आम नागरिक ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के योगा अनुदेशको के साथ योग अलंायस सोसाइटी, जोधपुर के योगा शिक्षकों ने मिलकर योग अभ्यास कराया। योग अभ्यास के उपरांन्त योग अलंायस सोसाइटी के बच्चों द्वारा कलात्मक योग का प्रदर्शन किया गया।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेहरानगढ़ दुर्ग में किया योग
मेहरानगढ़ किले पर बड़ी संख्या में योग साधना कर लोगों ने स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया। शेखावत ने कहा कि सभी ने एक स्वर में यही संकल्प किया कि योग से ही काया निरोगी रह सकती है। मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ रहता है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन सुना और उनके योग को लेकर दिए गए संदेश मार्गदर्शन को जीवन में संकल्पित होकर आत्मसात करने का संकल्प किया। जिला प्रशासन, पुलिस, बीएसएफ के जवानों एवं गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने उत्साह के साथ योग किया।
