दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली सेवा मंडल में निःशुल्क सर्जिकल कैंप रविवार को
पाली सेवा मंडल अस्पताल में रविवार को निशुल्क सर्जिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा।
समिति के प्रमोद जेथलिया ने बताया कि रमेशचंद, रवि-कल्पना, अर्हम- आर्ची बरडिया परिवार के सौजन्य से आयोजित होने वाले इस एक दिवसीय निशुल्क सर्जिकल कैंप में कमला नगर अस्पताल जोधपुर के सर्जन डॉ राम गोयल एवं वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर दिनेश सारडा द्वारा दूरबीन से पित्त की थैली में पथरी, अपेंडिक्स एवं हर्निया के ऑपरेशन किए जाएंगे। यह शिविर सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।
इस शिविर में ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन पहले करवाना अनिवार्य है। खून की जांच व सोनोग्राफी भी निःशुल्क की जायेगी. रजिस्ट्रेशन के लिए 9461029900, 9414220054, 9414205700 पर संपर्क करें।
