सुरेंद्र शर्मा , indireporter.com
गर्ल्स हॉस्टल स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए 396 खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन
फुटबाल में सर्वाधिक 120 खिलाडियों का रजिस्टेªशन
जयपुर, 30 जून। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा भरतपुर, उदयपुर और जयपुर में खुलने वाली गर्ल्स हॉस्टल स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सात खेलों की सलेक्शन ट्रायल आयोजित की गई। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश भर से 396 गर्ल्स खिलाडी आई। सर्वाधिक 120 खिलाडियों ने बालिका फुटबाल की चयन स्पर्धा में भाग लिया जबकि 110 खिलाडियों ने बालिका एथलेटिक्स में एडमिशन के लिए दावा पेश किया।
राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि विधाधर नगर स्टेडियम में एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, फुटबाल और कबड्डी खेल के लिए आवासीय बालिका स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए चयन स्पर्धा आयोजित की गई। जबकि भरतपुर आवासीय बालिका स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए कुश्ती और हाॅकी खिलाडियों के प्रवेश के लिए सलेक्शन ट्रायल आयोजित की गई। इसके अलावा एथलेटिक्स और कबड्डी खिलाडियों को भी भरतपुर स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट में प्रवेश के लिए चुना जायेगा।
उन्होने बताया कि विधाधर नगर स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट के लिए उन खिलाडियों का ही चयन किया जायेगा, जिन्होने कम से कम जूनियर प्रतियोगिताओं में गत दो वर्षो में मेडल जीते है। साथ ही भरतपुर स्पोट्र्स इंस्टीट्यूट के लिए वे खिलाडी जिन्होने कम से कम सब-जूनियर प्रतियोगिताओं में गत दो वर्षों में मेडल जीते है, उनको ही लिया जायेगा।
फोटो राजेश कुमावत
