शिव वर्मा Indireporter.com
कश्मीर में सबका साथ सबका विकास से बदलाव की बयार
कश्मीर के चुनावी माहौल में गरजे केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के बुद्धल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चौधरी जुल्फिकार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि चुनावी जनसभा में उमड़ा ये जनसैलाब कश्मीर में विकास, शांति, अमन और न्याय की तस्वीर को दिखाता है। अब कश्मीर को भारत से अलग बताने वाले भी अभूतपूर्व विकास देखकर अचरज में पड़ जाते हैं। यही कारण है कश्मीर में बदलाव की बयार है।
इससे पहले हुए चुनावों में आंतकवादियों की बंदूक के भय से चुनाव में आम जनता बहिष्कार करती थी, चुनावी जनसभा तो दूर की बात थी, कार्यकर्ता राजनीतिक पार्टियों के एजेंट भी बनने से डरते थे, मतदान का प्रतिशत देश भर में सबसे कम कश्मीर में ही होता था। हर चुनाव में आंतकवादीयों द्वारा खून खराब किया जाता रहा है जिससे निष्पक्ष चुनाव करवाना पर असंभव था।
इस दौरान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता चुनाव प्रभारी राम माधव को फिर से जम्मू कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी के साथ उपस्थित रहे।
