दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि आज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर महाराणा प्रताप मंडल कार्यालय वार्ड” 1,बूथ संख्या : 61, में “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के संकल्प के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जयंती समारोह कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख पाली,पूर्व विधायक सोजत संजना आगरी,नगर परिषद पूर्व सभापति मूल सिंह भाटी, लोकतंत्र सेनानी गौतम यति,एस.सी मोर्चा प्रदेश मंत्री गणपत मेघवाल,महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी,डॉ दिलीप सिंह गहरवार,सोनाराम चौधरी,पूर्व पार्षद नगर निगम पाली कानाराम देवासी,विट्ठल बागड़ी,ओमप्रकाश स्वामी,अशोक शर्मा एवं सुदर्शन सिंह उदावत,रामलाल चौहान,विकास जेथलिया, दाऊ सिंह रावत,पूजा भाटी,सिंधुकवर, रेखाकवर भाटी,नीलू कटारिया व अन्य भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
