दीपक शर्मा, indireporter.com
संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही।
ऑनलाईन गेम/जुआ खिलाने वालों के खिलाफ की गई कार्यवाही।
अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 7 व्यक्तियों को किया गिरफतार।
श्री चुनाराम जाट IPS जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया दिनांक 09.07.2025 को पाली शहर ऑनलाईन जुआ खिलाने वाले संगठित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विपिन शर्मा आर.पी.एस. व सुश्री उषा यादव आई.पी. एस. सहायक पुलिस अधीक्षक वृत पाली शहर निर्देशन में व श्री अनिल कुमार नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, श्री जसवंतसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ. क्षेत्र एवं श्री भंवरलाल उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली के नेतृत्व में अलग-अलग दलों का गठन किया जाकर कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस थाना कोतवाली, ट्रांसपोर्ट नगर व औ. क्षेत्र से गठित टीम एवं जिला की साईबर टीम द्वारा अलग अलग स्थान पर दबिश देकर पाली शहर में ऑन लाईन एप द्वारा ग्राहक बनाकर फोन पे, गुगल पे आदि से पैसे प्राप्त कर ऑनलाईन जुआ खिलाने वाले कुल 7 संगठित अपराधियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाईल फोन को जब्त किया जाकर समस्त मोबाईल फोन को चैक किया गया तो उनमें पिछले साल भर से करीब 2 करोड़ का लेनदेन का हिसाब गुगल पे व फोन पे से किया हुआ पाया गया, जो कि पाली शहर एवं पाली के अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों को ऑन लाईन गेम के लिंक भेजकर अंकों पर पैसा लगाकर जीतने वाले को 9 गुणा बढाकर देते थे तथा हारने वाले का पैसा डुब जाता है। इस प्रकार निम्न मुलजिमान द्वारा मोबाईल से लिंक भेजकर भोलेभाले व्यक्तियों को गुमराह कर जुआ की लत लगा दी जाती है, जिससे कई लोग बर्बाद हो गये। निम्न गिरफ्तार 4 आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली, 2 आरोपियों के विरुद्ध थाना ट्रांसपोर्ट नगर व 1 आरोपी के विरूद्ध थाना औ. क्षेत्र में धोखाधड़ी, जुआ, आईटी एक्ट एवं संगठित अपराध में शरीक होने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किय गये है। मुलजिमानों के अतिरिक्त भी कई व्यक्ति ऐसे हैं जो पाली शहर व आस पास के क्षेत्रों में अभी भी ऑन लाईन जुआ खिलवा कर लोगों को बर्बाद कर रहे है जिनकी तलाश जारी है।
