दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। भादवा की दूज लगते ही शहर में बाबा रामदेवरा जाने वाले जातरूओं के लिए भंडारे लगने शुरू होगये हैं। अतिथि देवो भव रामदेवरा जाने के लिए पैदल यात्रियों का जमावड़ा रहता है इसको देखकर खारड़ा के पास वह पाली से जोधपुर तक भंडारे लगने शुरू हो चुके हैं,
आनंद कावड़ ने बताया कि लगभग 30 साल से भादवा लगते ही भंडारा शुरू कर देते हैं जो दशम तक भंडारा सुबह शाम दोपहर सुबह चाय नाश्ता सुबह का भजन रात्रि का खाना खाने की व्यवस्था वह रात्रि विश्राम यहां तक की बाबा रामदेवरा जतारा के लिए एलईडी की व्यवस्था की गई है जिस भजन देखकर थोड़ा आराम कर सके चिकित्सा सेवा भी करीब सभी भंडारों में उपलब्ध है यह भंडारे दशमी तक रहेंगे
