दीपक शर्मा, indireporter.com
महाराजा अग्रसेन जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
पाली 22 सितंबर श्री महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर सोमवार को अग्रवाल मंडल की ओर से भव्य शोभा यात्रा सुबह 9:00 बजे फतेहपुरिया पोल से बैंड बाजा के साथ रवाना हुई, शोभा यात्रा में पहली बार दिल्ली से आए कलाकारों ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा विभिन्न झांकियां में राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, हनुमान गणेश, विष्णु भगवान, बर्बरीक का रूप धरकर झांकियां में बैठे थे,
वही समाज की महिलाएं भजनों पर नृत्य कर रही थी, अग्रवाल मंडल, अग्रवाल युवक मंडल वह समाज के नागरिक सफेद वस्त्र पहने गले में केसरिया दुपट्टा लगे भगवान अग्रसेन के जयकारे लगाते चल रहे थे, और अंत में फूलों से सजी भगवान अग्रसेन की झांकी को श्रद्धालु खींच रहे थे, जिसका जगह-जगह पर विभिन्न समाज की ओर से पुष्प वर्षा कर शीतल पेय पिलाकर आइसक्रीम खिलाकर स्वागत किया, शोभा यात्रा फतेहपुरिया पोल से चेतना रेस्टोरेंट, रामबास बादशाह का झंडा, सराफा बाजार, से पानी दरवाजा होते हुए अग्रसेन भवन पहुंच समाप्त हुई, और अग्रसेन वाटिका में प्रसादी का आयोजन हुआ
