By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > Uncategorized > मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह
Uncategorizedखेलधार्मिक समाचारभोजन & जीवनशैलीमनोरंजनयात्राराजस्थान समाचार

मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह

Rajesh Kumawat
Last updated: October 13, 2025 9:04 am
Rajesh Kumawat Published October 13, 2025
Share
SHARE

दीपक शर्मा, indireporter.com

मुस्लिम इज्तेमाई निकाह ख्वानी
एकता, अमन और मोहब्बत की मिसाल

“क़ुबूल है… क़ुबूल है… क़ुबूल है…” इसी सदा के साथ जब 25 जोड़ों ने एक-दूसरे को हमसफ़र के रूप में स्वीकार किया, तो माहौल में दुआओं, मोहब्बत और बरकत की रूहानी ख़ुशबू घुल गई ।
पाली ज़िला मुख्यालय की हैदर अली कॉलोनी, ग़रीब नवाज़ तालीमी सोसाइटी के स्कूल प्रांगण में आज का दिन इंसानियत, भाईचारे और समाजी एकजुटता का गवाह बना । मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति की ओर से मुस्लिम इज्तेमाई निकाह ख्वानी का शानदार व भावनात्मक आयोजन हुआ ।

इस मुबारक मौक़े पर जयपुर से तशरीफ़ लाए हज़रत सैय्यद साहब ने सुन्नत के मुताबिक निकाह पढ़ाया और दूल्हा-दुल्हन के लिए दुआएं-ख़ैर कीं।
25 जोड़े अब एक नए सफ़र पर रवाना हुए — दुआओं, मोहब्बतों और उम्मीदों के साए में।

“निकाह है सुन्नत-ए-रसूल-ए-अरबी,
यही है अमन की राह, यही है ज़िन्दगी की तालीम।”

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली विधायक श्री भीमराज भाटी रहे,
जबकि अध्यक्षता मुस्लिम युवा फाउंडेशन के सदर जनाब मेहराज अली चुड़ीघर ने की।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुस्लिम समाज के सदर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई,
पूर्व सभापति प्रदीप कुमार हिंगड़, पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी,
पार्षद अकरम भाई खिलेरी, भाजपा नेता हाजी मोहम्मद रफ़ीक गौरी,
डॉ. गौरव कटारिया और सदर अज़ीज़ फौजदार की मौजूदगी ने इस आयोजन को नई रौनक बख़्शी।

“जहां इत्तेहाद की रौशनी जले दिलों में,
वहीं समाज तरक़्क़ी की मिसाल बनता है।”

दावत-ए-निकाह – सलीके और सादगी की मिसाल

इस शानदार आयोजन में मुस्लिम घोसी युवा संगठन के पार्षद अकरम खिलेरी ने बताया कि
लगभग 5500 मेहमानों के दस्तरख़्वान की ज़िम्मेदारी संगठन के 200 अराक़ीन ने पूरे इत्मीनान और मोहब्बत से निभाई।
औरतों और मर्दों के लिए अलग-अलग दस्तरख़्वान की व्यवस्था कर
दावत-ए-निकाह को अनुशासन, सलीके और एहतराम के साथ अंजाम दिया गया।

“जिसने भूले को खिलाया, वो ही असली अमीर है,
दस्तरख़्वान पर बैठा हर मेहमान तक़दीर है।”

पाली मुस्लिम मुसाफ़िर खाने के सदर हाजी मासूम अली अंसारी ने निकाह ख्वानी के लिए स्थल उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं पुलिस प्रशासन ने ट्रैफ़िक व्यवस्था को मुस्तैदी से संभाला,
और नगर निगम प्रशासन ने फायर ब्रिगेड, स्वच्छता टीम और स्वचालित शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की।

सदर मेहराज अली चुड़ीघर ने बताया कि
मुस्लिम युवा फाउंडेशन ने पहले भी दो इज्तेमाई निकाह सफलतापूर्वक भामाशाहों के सहयोग से कराए हैं,
और यह तीसरा आयोजन भी उसी सिलसिले की कड़ी है।
उन्होंने तमाम भामाशाह, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा

“यह सिर्फ निकाह नहीं, बल्कि अमन, इंसानियत और समाज की एक नई शुरुआत है।”

“जब मोहब्बत का पैग़ाम निकाह से फैले जहां में,
तो समझ लेना कि समाज अब सही राह पे चल पड़ा।”

यह आयोजन सिर्फ 25 जोड़ों का निकाह नहीं था,
बल्कि समाज को यह पैग़ाम देने का माध्यम था कि
एकता, सेवा और सुन्नत पर अमल से ही उम्मत तरक़्क़ी कर सकती है।
इज्तेमाई निकाह जैसे आयोजन समाज के आर्थिक बोझ को कम करते हैं,
और एक नई सोच को जन्म देते हैं मोहब्बत, बराबरी और अमन की सोच।
आवाज की दुनिया के बादशाह अमीर रज़ा हिना नगरी ने मंच संचालन कर मुस्लिम इज्तेमाई शादी के माहौल में रुहानी प्यारी आवाज से कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की

You Might Also Like

हनुमान चलीसा का पाठ पढ़कर किया विसर्जन, निकली यत्रा

सरकार की गलत नीतियों से रोडवेज हुई बर्बाद, कर्मचारियों को नहीं मिलती पर्याप्त सुविधाएं : एम एल यादव

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्पलाईज यूनियन – एटक रोडवेज कामगारों ने प्रदेश स्तरीय विशाल धरना! दिया।

खंडेलवाल वैश्य समाज के उद्गम स्थल खण्डेला गांव से ” भारत रथ यात्रा ” शुरू

श्रमिकों कि हालत खराब, PUCL ने प्रशासन को कराया अवगत

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
तकनीकीपर्यावरणभारत समाचारराजस्थान समाचार

पाली में बाढ़ के हालात, कलेक्टर एसपी ने लिया जायजा

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat July 14, 2025
शास्त्रीय नृत्य से शारीरिक एवं मानसिक विकास, नीति भट्ट सिखा रही है, नृत्य की बारीकियां
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से सुरक्षित बाहर निकले जा रहे हैं “पर्यटक”
“जीत गई जिंदगी” बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची नीरू को 18 घंटे बाद सकुशल निकला बाहर
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक अशोक चांदना, सहित कांग्रेस नेताओं पर कोटा में एफआईआर दर्ज

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?