दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली पुलिस द्वारा चार दिन पहले मर्डर करने वाले अपराधियों को पकड़ के परेड करायी गयी।
पाली पुलिस द्वारा चार दिन पहले पकड़े गए मर्डर कांड के आरोपियों की ढोल- नगाडो के साथ बंदोरी निकल गई, पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों की यह बंदोरी गांधी मूर्ति से रवाना हो कर, अंबेडकर सर्किल, सूरजपोल , कलेक्ट होते हुए एसपी ऑफिस पहुंची।
सीओ सिटी, औद्योगिक थाना प्रभारी, शहर कोतवाल व पुलिस जाप्ता मौजूद था। देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लग गई
एसपी आदर्श हिंदू के निर्देश पर टीम गठित की गई औद्योगिक थाने का था मामला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए और हत्या के आरोपियों को को शीघ्र ही पकडा और मंगलवार को पाली शहर के मुख्य रास्तों से अपराधियों की बंदोरी निकल गई। इस अवसर पर अपराधी हाथ जोड़े हुए शर्मिंदगी एवं ग्लानि महसूस करते हुए नजर आए।
