mahendar iindireporter.com
सड़क दुर्घटना में दिवंगत जवान के परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया
झुंझुनूं। रिजर्व पुलिस लाईन झुन्झुनू में पदस्थापित कानिस्टेबल संदीप कुमार के फरवरी, 2025 में सड़क दुर्घटना में निधन के उपरांत उनके परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु पुलिस वेतन पैकेज (PSP) के तहत एसबीआई बैंक द्वारा ₹1 करोड़ का चेक प्रदान किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय व शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, कलेक्ट्रेट, द्वारा दिवंगत सिपाही के परिजनों को यह चेक सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह सहायता राशि भारतीय स्टेट बैंक के साथ पुलिस विभाग के पुलिस सैलरी पैकेज समझौते का एक हिस्सा है, जिसके तहत दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में कार्यरत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को बीमा कवर के रूप में यह राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
