राजेश कुमावत , indireporter.com
कैट राजस्थान चैप्टर के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला व कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने शपथ के साथ स्वदेशी का दिलाया संकल्प
जयपुर।28 दिसम्बर।कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट)राजस्थान चैप्टर द्वारा जयपुर स्थित होटल रॉयल ऑर्चिड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रदेश अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला व नव मनोनित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण के साथ स्वदेशी का संकल्प दिलाया।
केट के प्रदेशाध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने स्वागत में कहा कि व्यापारिक हितों के कार्य हेतु अग्रणी भूमिका निभाने का वादा किया।मंगोड़ीवाला ने सभी ट्रेड से पधारे सैकड़ों व्यापारियों को आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों के तहत ‘हर घर स्वदेशी’ के साथ व्यापारियों को आगे बढ़कर देश के आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण खंडेलवाल ने नवगठित कैट राजस्थान टीम को बधाई देते हुए संगठन की संरचना, उद्देश्य एवं व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने देशभर के व्यापारियों को एकजुट करने में कैट की भूमिका को रेखांकित किया तथा “एक देश–एक बाजार–एक टैक्स” की अवधारणा को मजबूत करने पर जोर दिया।
खंडेलवाल ने अपने संबोधन में 1 से 4 मई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ‘भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह विश्व का सबसे बड़ा भारतीय व्यापार एक्सपो होगा, जिसका उद्देश्य मेड इन इंडिया,मेड फॉर इंडिया और मेड फॉर द वर्ल्ड * की भावना के साथ भारतीय उत्पादों, MSME, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों और पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान प्रान्त के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में प्रतिष्ठित व्यापारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल,प्रदेश सचिव हेमंत प्रभाकर,बॉंरा से सुमन गोयल,कोटा से राकेश मित्तल,नीलम विजय,मुकेश विजयवर्गीय जोधपुर से राजेन्द्र जैन,जालौर से प्रवीण खंडेलवाल,हनुमानगढ़ से सुभाष पूतना,उदयपुर से विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, मनीष गलुण्डिया एवं अनुशुल मोंगरा,जयपुर से निर्मला रावत, राम शरण गुप्ता, दगांयच, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल एवं सहित अनेक अन्य व्यापारी प्रतिनिधि शामिल रहे।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गोयल द्वारा व धन्यवाद प्रदेश सचिव हेमंत प्रभाकर द्धारा किया गया।कैट राजस्थान चैप्टर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम राज्य में व्यापारियों की आवाज़ व स्वदेशी का धारणा को और अधिक मजबूती से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
