बसंत जोशी, indireporter.com
गुजरात। औद्योगिक नगरी सूरत में 23 वर्षीय शिक्षिका ने 13 साल के छात्र से पढ़ाई के दौरान संबंध बनाए और गर्भवती हो गई।
डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर 20 सप्ताह के गर्भ का गर्भपात कराने की अनुमति दी गई। शिक्षिका अब जेल में बंद है. उसके खिलाफ POCSO समेत BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
शिक्षिका की वकील ने बताया कि शुरू में शिक्षिका ने गर्भपात से इनकार किया था. लेकिन बाद में समझाने पर वह मान गई. डॉक्टर की रिपोर्ट में बताया गया कि गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास नहीं हो रहा और गर्भावस्था माँ या बच्चे दोनों के लिए खतरा बन सकती है।
गुजरात पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ BNS की धारा 137(2) और POCSO एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत केस दर्ज किया है. फिलहाल शिक्षिका जेल में है और मामला कोर्ट में चल रहा है।
