योगेंद्र शर्मा, indireporter.com
संत जगत से जुड़ी अत्यंत दुखद खबर-
गौ सेवक श्री श्री 1008 श्री संत भइयन दास जी महाराज (काली कमली बाले बाबा) ने लगभग 140 वर्ष की आयु में देह त्यागी,
बाबा को पहले ही अपने देवलोकगमन का जाने का आभास था
महाराज जी ने पहले ही निश्चित समय को लेकर कह दिया था अपने शिष्यों से !
देश- विदेश के कई प्रतिष्ठित लोग विधायक,सांसद,मंत्री,मुख्यमंत्री,राजनेता, अधिकारी और उधोगपति,व्यवसाई , महाराज के आशीर्वाद प्राप्ति को आतुर रहते हैं।
महाराजजी विशिष्टजन और आमजन दोनों में अर्थात सभी श्रद्धालु भक्तों में समभाव रखते हुए देते थे, आशीर्वाद!
गौशाला में करीब 150 गौवंश की सेवा- पूजा करते थे।
अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ तहसील के नीमड़ी बिदरका आश्रम में होंगे अंतिम दर्शन
कल 10 फरवरी मंगलवार को दोपहर में होगा बाबा का अंतिम संस्कार
सादर श्रद्धांजलि ऐसे अनुपम संत को.
