दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता राजेश पायलट की 81वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसवर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, किसानों के हित में किए गए कार्यों तथा उनके विचारों के बारे में बताया | राजेश पायलट एक लोकप्रिय एवं दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने किसानों, युवाओं और आमजन के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की। उनकी सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनसेवा की भावना आज भी लोगों को प्रेरित करती है।
