दीपक शर्मा, indireporter.com
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस जिला स्तरीय समारोह महिला दिवस मनाया गया
पाली, 8 मार्च। जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग पाली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिला परिषद् सभागार, पाली में किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ सांसद पी.पी. चौधरी व अन्य सम्माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सरस्वती पूजन व दीपप्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का परिचय भागीरथ उपनिदेषक महिला अधिकारिता ने देते हुए बताया कि अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न साप्ताहिक कार्यक्रमों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधि, मिडिया, संबंधित विभाग एवं गैर-राजकीय संगठनों के साथ कार्यषाला का आयोजन, महिला एवं किषोरियों के लिए एनिमिया जागरूकता एवं एनिमिया जांच, महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रषिक्षण रेलिया, सिग्नेचर कैम्पेन, महिलाओं में उद्यमिता प्रौत्साहन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इसी क्रम में आज जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। । इस कार्यक्रम का उद्देष्य जिले भर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पीपी चौधरी ने अपने उद्बोधन में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना तथा महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में संसद में दिए गए आरक्षण के संदर्भ में जानकारी प्रदान की और साथ ही महिलाओें को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस कार्यक्रम में ज्ञानचंद पारख पूर्व विधायक ने उपस्थित महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा लेने के लिए प्रेरित किया तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रषिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में सषक्त बेटी व महिला की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक ने बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत वंदेमातरम और तलवार बाजी आदि साहसिक प्रस्तुतियों की प्रशसा की।कार्यक्रम में सुनील भण्डारी ने कहा कि महिलाये अधिक से अधिक राजनीतिक क्षेत्र में आगे आये तथा निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक लोकतांत्रिक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। भण्डारी ने लाडो प्रोत्साहन योजना के संदर्भ में चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने संबधि प्रयासों पर अपने विचार प्रकट किये।जिला स्तरीय कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान योजना के अंतर्गत संस्थागत/व्यक्तिगत श्रेणी में प्रथम स्थान सन्तोष सांखला, द्वितीय महिला सुरक्षा सहयोगी समिति, तृतीय स्थान पर पारस थानवी को क्रमषः 7500/-, 5000/- व 2500/- के चेक, शॉल, प्रषस्ती-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।इसी क्रम में महिला एवं बाल विकासकर्मी हेतु नसीम आरा को श्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पार्वती वैष्णव को श्रेष्ठ साथिन, सविता वैष्णव को आषा सहयोगिनी व संतोष को श्रेष्ठ आंगनवाडी सहायिका प्रत्येक को 11000/-रूपये का डमी चेक, प्रषस्ती-पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। तथा जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक श्रेष्ठ साथिन, एक सखी सेंटर विधिक सलाहकार तथा मंच संचालक मांगीलाल तंवर को महिलाओं को विधिक जानकारी देने के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में 21 बैटियों को घेवर खिलाकर, खिलोने व बेबी किट देकर बेटी जन्मोत्सव मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बांगड़ महाविद्यालय की छात्राओं, साथिनों व मैयो कॉलेज अजमेर की छात्रा ने कत्थक नृत्य व लक्षिता ने ‘राम आयेंगे’ बोल पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।कार्यक्रम में 16 महिलाओं को समेकित बाल विकास सेवाएं विभाग अंतर्गत माता यषोदा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही राजीविका अंतर्गत 10 महिलाओं को लखपती दीदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सभी 10 महिलाओं को टेबलेट प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिलिंग), ओम प्रभा मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मुकेश चौधरी उपनिदेषक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रकाशचंद , डीपीएम राजीविका सविता टी कल्याणसिंह, मनोहर कंवर शोभा सोलंकी रमेष परिहार समाजसेवी, विमला मंत्री समाजसेवी, राधेष्याम भाटी समाजसेवी, केएम शर्मा, अषोक चौधरी, अमृत जांगिड़, राजश्री, प्रियंका व्यास, देवी बामणिया, उत्तम राज चौहान, पिंकी मीणा, कविता, करिना, रैणू मेहरावदिया, प्रभा सोलंकी, भगवती अहीर, अजीज, इंदूबाला, विक्रम चौधरी आदि विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। ……………………….
