दीपक शर्मा indireporter.com
प्रभारी मंत्री खर्रा ने ली समीक्षा बैठक विभिन्न योजनाओं व विभागीय कामों की समीक्षा कर दिये निर्देश
आगामी समय में गर्मी आने से पूर्व की व्वस्थाओं की जानकारी औरली
शीतला सप्तमी के उपलक्ष्य सम्मान समारोह में लिया भाग
पाली, 11 मार्च। जिला प्रभारी एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को सर्किट हाउस में केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं फलैगशिप योजनाओं , बजट घोष्णाओं , प्रमुख विभागों पानी, बिजली, सडक, मेडिकल विभागों के कामों की समीक्षा की व आवश्यक निर्देश दिये । प्रभारी मंत्री ने बैठक में पीएचईडी में जेजेएम, गर्मी में पेयजल वितरण, बांधो की स्थिति, बिजली विभाग में बिजली आपूर्ति वितरण , पीडब्लूयूडी में सडक मरम्मत व बकाया व पूर्ण कामों की जानकारी ली साथ चिकित्सा विभाग में आने वाले गर्मी के समय में चिकित्सा उपायों प्रबन्धों , मौसमी बीमारियों ओपी डी वयवंदन योजना पंच गौरव , जिला परिषद की योजनाओं विबीजीरामजी योजना , श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना , धन धान्य योजना , राजउन्नति योजनाओ की जानकारी ली व निर्देश दिये। साथ ही फलैगशिप योजनाओं , भूखंड आवंटन , बांडी नदी एलपीजी गैस आपूर्ति के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। नगर निगम , यूआईटी, पीएम किसान निधि योजना, बजट घोषणायें क्रियान्विति आदि के बारे में समीक्षा कर निर्दैश दिये। इस अवसर पर पाली विधायक भीमराज भाटी व बैठक में जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं व कामो की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में इस अवसर पर एडीएम ओमप्रभा, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू गोपाल, उपमहानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज , सहित प्रमुख, विभागों के अधिकारी सुनील भंडारी, त्रिलोक चौधरी, डीआरचौधरी आदि मौजूद रहे।इससे पहले प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा , शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया और विभिन्न गैर के प्रतिनिधियों का सम्मान किया।
