राजेश कमावत, indireportar.com
जयपुर विकास प्राधिकरण ने हाई कोर्ट की निर्धारित तारीख से पहले ही मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी के सामुदायिक भवन से अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है, जयपुर विकास प्राधिकरण अब कोर्ट में शपथ पत्र प्रस्तुत कर बतायेगा कि उसने न्यायालय के निर्देशों की पालना करते हुए पत्रकार कॉलोनी समुदाय भवन को खाली कर दिया है।
पत्रकार कॉलोनी विकास समिति और स्थानीय जागरूक नागरिकों के प्रयासों का परिणाम है। समिति के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि उन्होंने स्वर्गीय पत्रकार कानाराम कड़वा के साथ मिलकर इस मामले कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब डेढ़ साल पहले पत्रकार कॉलोनीसामुदायिक भवन में अपना पीआरएन जोन कार्यालय शुरू कर दिया था, जिसका पत्रकार कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने विरोध किया था।
मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा जहां जयपुर विकास प्राधिकरण को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि सामुदायिक केंद्र आमजन की सुविधा के लिए होते हैं, ना कि सरकारी कार्यालय के संचालन के लिए!
कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए जेडीए ने फैसला आने से पहले ही अपना कार्यालय समेटना शुरू कर दिया है। अब सामुदायिक भवन को पूरी तरह से खाली किया जा रहा है और कर्मचारियों द्वारा गाड़ियों में सामान मुख्यालय स्थित कार्यालय में ले जाया जा रहा है।
पत्रकार कॉलोनी विकास समिति के महासचिव नरेंद्र सर्वोदय ने इस समिति की एक और बड़ी सफलता बताया उन्होंने कहा कि इससे पहले कॉलोनी में सिविल लाइन का काम भी शुरू कराया गया है।
