धीरेंद्र , indiretorter.com
बीकानेर कलेक्ट्रेट में गूंजे नारे : गोविंदराम मेघवाल हटाओ-कांग्रेस बचाओ
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेता के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंदराम मेघवाल से जुड़े कथित ऑडियो-वीडियो को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है।
कांग्रेस के विवादित नेता गोविंदराम मघवाल का ऑडियो- वीडियो में कांग्रेस नेता स्व.रामेश्वर डूडी के बारे में अपशब्दों के प्रयोग को लेकर स्थानीय बीकानेर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। डूडी समर्थकों कांग्रेसियों ने गांधी पार्क से कलक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मेघवाल को पार्टी से हटाने की बात कह डाली।
यूथ कांग्रेस नेता भंवर कुकणा के साथ आए प्रदर्शनकारियो ने ‘”रामेश्वर डूडी-अमर” रहे एवं ,’गोविंदराम मेघवाल हटाओ-कांग्रेस बचाओ नारे भी लगाए। एसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने ऑडियो-विडियो की जांच करवाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में आए पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा ने कहा कि सभ्य समाज में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का किसी को अधिकार नहीं है। इस पूरे मामले का जांच से खुलासा होगा कि ऑडियो-वीडियो की क्या सत्यता है। लेकिन इस पूरे प्रकरण से दो समाजों के बीच दूरी बनाने का काम किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है।
