शिव वर्मा,indireporter.com
महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं खेल परिसर में श्री कल्याण सिंह शेखावत रॉयल मेमोरियल बालिका छात्रावास ब्लॉक का उद्घाटन हुआ
महारानी हेमलता राज्ये ने किया बालिका छात्रावास का उद्घाटन
महाराजा गज सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ समारोह
महारानी हेमलता राज्ये की 75 वीं वर्षगांठ के तहत हुआ उद्घाटन समारोह
बालिका छात्रावास का निर्माण मारवाड़ की बालिकाओं के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य
-महाराजा गज सिंह
जोधपुर, 24 मई ।महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं खेल परिसर में नवनिर्मित श्री कल्याण सिंह शेखावत रॉयल मेमोरियल बालिका छात्रावास ब्लॉक का उद्घाटन रविवार को महारानी श्रीमती हेमलता राज्य द्वारा विधिवत फीता काटकर किया । महाराजा गज सिंह द्वारा पट्टिका का अनावरण किया गया ।
प्रारंभ में मुख्य द्वार के पासमां सरस्वती की मूर्ति व स्वर्गीय कल्याण सिंह शेखावत रॉयल की मूर्ति पर अतिथियों नेमाल्यार्पण किया व महाराजा सरदार सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये की गरिमामय उपस्थित रही । कार्यक्रम महारानी श्रीमती हेमलता राज्ये की 75 वीं वर्षगांठ के तहत आयोजित हुआ ।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि महाराजा गज सिंह ने समारोह को संबोधित करतेहुए कहा कि कहा महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल परिसर में श्री कल्याण सिंह शेखावत रॉयल मेमोरियल बालिका छात्रावास ब्लॉक का उद्घाटन बालिका शिक्षा के क्षेत्र में जोधपुर में एक महत्वपूर्ण कदम है ,यहा रह कर बालिकाएं अध्ययन व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से अच्छे माहौल में कर सकेगी । काफी समय से यह मांग हो रही थी । यह सभी के लिए हर्ष का विषय है । उन्होंने अवसर पर भामाशाह व समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल की सराहना करते हुए कहा कि उनके आर्थिक सहयोग से इस पूरे छात्रावास का सुंदर निर्माण हुआ । मेघराज सिंह रॉयल का यह बहुत बड़ा सहयोग बालिका शिक्षा के क्षेत्र में है । इन्होंने अपने पिता स्वर्गीय कल्याण सिंह रॉयल की स्मृति में यह छात्रावास भवन बनवाया है । इसमें 160 छात्राओं के रहने की व्यवस्था रहेगी ।इन्होंने इसके अलावा भी अजमेर में भी बालिका छात्रावास का निर्माण अपने संसाधनों से करवाया ।उनके ऐसे कार्य हमेशा याद किए जाएगा ।उन्होंने कहा की भूमिदेने का श्रेय मुझे दिया जा रहा है जबकि इसके हकदार सरदार क्लब के सभी ट्रस्टी गण है ।उन्होंने छात्रावास कार्यकारिणी को भी इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनके द्वारा इस हॉस्टल की अच्छी व्यवस्था संचालित होगी ।
बालिका छात्रावास का निर्माण करने वाले भामाशाह व समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले महाराजा गज सिंह जी को धन्यवाद कि उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए भूमि उपलब्ध करवाई ,जिस पर मैंने बालिका छात्रावास का निर्माण करवाया। यह बहुत बड़ा कार्य है । पहले भी महाराज गज सिंह द्वारा छात्रों के छात्रावास के लिए भूमि उपलब्ध करवाई । महाराजा गज सिंह हमेशा संरक्षक के रूप में रहते हैं ।उन्होंने कहा कि इस छात्रावास का अच्छी तरह से संचालन हो छात्राओं को फायदा मिले इसके लिए सभी मिलकर प्रयास करें ।
वरिष्ठ आईएएस व संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्षों से बालिका छात्रावास के लिए सपना देखा था ।पहले कार्यछात्रों के हॉस्टल के रूप में पूर्ण हुआ व आज दूसरा कार्य बालिका छात्रावास के रूप में पूर्ण हुआ है ।दोनों के लिए महाराजा गज सिंह द्वारा भूमि प्रदान की तभी यह कार्य संभव हो पाया ।उन्होंनेबालिका छात्रावास निर्माण के लिए भामाशाह व समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल द्वारा शानदार व सुंदर भवन बालिकाओं के लिए तैयार करवाया इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं ।उनका यह कार्य हमेशा स्मरण किया जाएगा ।उन्होंने सरदार क्लब ट्रस्ट के सभी ट्रस्टीगण का भी बहुत-बहुत धन्यवाद इस पुनीत कार्य के लिए व्यक्त किया । उनके आगे भी इस छात्रावास के अच्छे संचालन के पूरे प्रयास जारी रहेंगे ।
बालिका छात्रावास ब्लॉक के उद्घाटन करने के पश्चात महारानी हेमलता राज्ये ने कहां की इस छात्रावास में बालिकाएं रहकर अपनी पढ़ाई अच्छे माहौल में करेगी । इसका बेहतर संचालन होगा ।बालिकाओं कोअच्छी सुविधा मिलेगी पढ़ाई का माहौल मिलेगा ।
बालिका छात्रावास परिसर का किया अवलोकन
उद्घाटन के पश्चात महाराजा गज सिंह , महारानी हेमलता राज्ये बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये ,भामाशाह व समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल व संभागीय आयुक्त अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ ने नवनिर्मित बालिका छात्रावास परिसर के सभी ब्लॉक का अवलोकन किया । महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास व खेल परिसर में श्री कल्याण सिंह शेखावत मेमोरियल बालिका ब्लॉक में 160 बालिकाओं के रहने की सुविधा है । हॉस्टल में लाइब्रेरी,किचन ,डाइनिंग हॉल,सभी कमरों में पंखे व एसी की व्यवस्था,वार्डन हाउस,गार्ड रूम,रिसेप्शन,स्टोर रूम,वार्डन ऑफिस ,सभागार व्यवस्था का अवलोकन किया एवं सभी कार्यों की सराहना की ।
भामाशाह व समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल का हुआ सम्मान
समारोह में महाराजा गज सिंह ने छात्रावास निर्माण के लिए संपूर्ण आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह व समाजसेवी मेघराजसिंह रॉयल का साफा पहनाकर,महाराज राजेंद्र सिंह द्वारा शॉल ओढाकर व संभागीय आयुक्त अजमेर
शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा माला पहनाकर सम्मान किया गया । महाराजा गज सिंह ने ठेकेदार
जालम सिंह , आर्किटेक्चर विक्रम सिंह व दीपक शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया । बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये ने आर्किटेक्चर को शॉल भेंट कर व रानीसा राजेंद्र सिंह जी ने ठेकेदार व दीपक शर्मा को शॉल भेंट की ।कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र पाल सिंह जी पोषणा ने किया व बालिका
हॉस्टल निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी ।
इस अवसर पर उनकी रही उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में महाराज सूर्यवीर सिंह ,महाराज राजेंद्र सिंह ,सरदार क्लब के ट्रस्टी व ट्रस्ट सचिव पृथ्वीराज सिंह ,सरदार क्लब के पूर्व सचिवअनंत विजय सिंह आऊवा,चौपासनी शिक्षा समिति के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह
झालामंड,मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा , जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष सुशीला शक्तावत जी,प्रोफेसर राजश्री राणावत,श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया ,महाराजा सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास परिसर के निदेशक अर्जुन सिंह राठौड़ ,हिम्मत सिंह रॉयल,भरत सिंह रॉयल, भंवर सिंह ताम्बड़िया , डॉ एसपी सिंह राठौड़ ,वासुदेव सिंह ,कर्नल बलबीर सिंह जी राठौड़,श्रीमती जयश्री कंवर , पार्षद भवानी सिंह जोधा ,रणवीर सिंह जी चौहान,राजेंद्र सिंह लीलिया,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी,मोती सिंह जोधा सहित सरदार महाराज सरदार सिंह मेमोरियल छात्रावास एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल के वार्डन चैनसिह व छात्र उपस्थित थे ।
