दीपक शर्मा,indireporter
जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और गौसेवा के पावन संदेश के साथ प्रदेशव्यापी ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026’ के अंतर्गत आज पाली स्थित पिंजरा पोल गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं गौसेवा के प्रति सामूहिक जनजागरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधिवत गौपूजन कर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुड़-चारा खिलाकर गौसेवा की। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान जल बचाने, वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देने एवं अधिकाधिक पौधारोपण के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। गौशाला परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जल, पर्यावरण और गौसंवर्धन भारतीय संस्कृति की मूल भावना से जुड़े विषय हैं। जनभागीदारी से चल रहे ऐसे अभियान समाज में संवेदनशीलता, जागरूकता और संरक्षण के संस्कार को सशक्त बना रहे हैं।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
