मोहम्मद कलीम,indireporter.com
बांग्लादेश में ‘डोनल्ड ट्रंप’ के नाम से चर्चित दुर्लभ अल्बिनो भैंसे की अब कुर्बानी नहीं होगी।
बांग्लादेश की रहमान सरकार के हस्तक्षेप पर पुलिस ने डोनाल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले भैंसे को अपने कब्जे में ले लिया है। इस भैंसे को अब ढाका के राष्ट्रीय चिड़ियाघर में रखा जाएगा। हाल के दिनों में चर्चा में आने पर इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर बहुत दीवानगी देखी गई।
इस भैंसे के सिर के सुनहरे बाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेयरस्टाइल से मिलते-जुलते हैं। पुलिस ने बताया कि 700 किलोग्राम का यह भैंसा सरकारी निर्देश के बाद आधिकारिक संरक्षण में ले लिया गया। इसे कुछ घंटों बाद गुरुवार को बकरीद समारोह में कुर्बान किया जाना था। भैंसे के मालिक मनीरुज जमान ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस उसके घर आई और कहा कि सरकार ने भैंसे को अपने संरक्षण में लेने का निर्णय लिया है। चूंकि हम किसी भी तरह का टकराव नहीं चाहते इसलिए हमने भैंसा स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।
जमान ने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सरकार भैंसे के बदले मुआवजा देगी या एक मवेशी देगी।
