राजेश कुमावत,indireporter.com
जयपुर की सुंदरता में लगे चार चांद, सांगानेर एयरपोर्ट के पास D2 बाईपास पर बना राष्ट्रीय पक्षी मोर और कठपुतली का विशाल स्टेचू
जयपुर। गुलाबी नगरी की खूबसूरती में अब एक और निखार आ गया है। सांगानेर एयरपोर्ट के पास D2 बाईपास चौराहे पर राष्ट्रीय पक्षी मोर और राजस्थान की प्रसिद्ध कठपुतली कला को दर्शाता विशाल स्टेचू स्थापित किया गया है।
जयपुर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को राजस्थान की संस्कृति की पहली झलक मिलेगी। मोर की भव्य प्रतिमा और रंग-बिरंगी कठपुतलियों का स्टेचू रात में लाइटिंग के साथ और भी आकर्षक लगता है। इस चौराहे से गुजरते ही जयपुर की पहचान और गर्व महसूस होता है।
जयपुर विकास प्राधिकरण और पर्यटन विभाग के इस कदम से “पिंक सिटी” की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।अधिकारियों का कहना है कि ऐसे थीम बेस्ड स्टेचू शहर के अलग-अलग प्रवेश द्वारों पर लगाकर जयपुर को “वर्ल्ड क्लास हेरिटेज सिटी” के रूप में और विकसित किया जाएगा।
