राजकुमार परीक, indireporter.com
“दिन में वर्दी, रात में लाइव” – महिला दरोगा अनु रानी सस्पेंड, QR कोड से कमाई का आरोप
मेरठ। खाकी की मर्यादा को तार-तार करने के आरोप में मेरठ में तैनात महिला उप-निरीक्षक अनु रानी को को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसएसपी अविनाश पांडेय ने UP पुलिस की सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन और विभागीय अनुशासन भंग करने पर यह कार्रवाई की।
इंस्टा-यूट्यूब पर थीं “फिटनेस SI”
अनु रानी इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर काफी एक्टिव थीं। वो जिम वर्कआउट, फिटनेस टिप्स और अपनी निजी जिंदगी की रील्स डालती थीं। प्रोफाइल बायो में उन्होंने खुद को “UP Police Sub-Inspector” भी लिखा हुआ था। हालांकि वायरल वीडियो में वो वर्दी में नहीं दिख रही थीं।
वीडियो वायरल होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके विवादित सोशल मीडिया अकाउंट्स को डिलीट करवाया और प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक कंटेंट हटवाया।
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो जांच बैठाई हैं:
- साइबर सेल जांच: वायरल वीडियो असली है या डीपफेक? QR कोड का इस्तेमाल किस लिए हो रहा था? क्या वाकई आर्थिक लेन-देन हुआ? इन सभी बिंदुओं की तकनीकी पड़ताल साइबर सेल करेगी।
- विभागीय जांच: पूरे प्रकरण की विभागीय और अनुशासनात्मक जांच CO सौम्या सिंह को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद निलंबन के बाद आगे की दंडात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।
फिलहाल निलंबित दरोगा से विभागीय पूछताछ जारी है।
