किरण कुमावत, indireporter.com
पुलिस चेकिंग देखकर घोड़ा मालिक फरार… घोड़ा शराब लेकर अकेला गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने घोड़े को ही गिरफ्तार कर लिया। बिहार के मोतिहारी जिले में एक युवक ने शराब की तस्करी का प्लान बनाया, घोड़े पर बोरी में छिपाकर करीब 6 पेटी शराब लाद दी, कीमत 80-90 हजार।आगे पुलिस की चेकिंग देखकर मालिक खुद उतर गया और घोड़े को अकेला आगे भेज दिया।
सोचा होगा – पुलिस घोड़े की तलाशी थोड़ी ना लेगी।लेकिन पुलिस को शक हुआ। बोरी खोलकर देखा तो शराब निकली। बस फिर क्या था… पुलिस ने घोड़े को ही हिरासत में ले लिया !
पुलिस ने शराब बरामद के साथ घोड़े की गिरफ्तारी का मीडिया में कवरेज भी करवाया!
