दीपक शर्मा,indireporter.com
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर पाली में भव्य आयोजन
माहीबाग रिसोर्ट, जोधपुर रोड पर पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स के बैनर तले हुआ आयोजन
पाली। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स के बैनर तले माहीबाग रिसोर्ट, जोधपुर रोड, पाली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पाली सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फोटोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफर साथियों का सम्मान किया गया। वहीं फोटोग्राफी जगत में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उन वरिष्ठ फोटोग्राफर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके योगदान और स्मृतियों को याद करते हुए सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में मॉडल्स के साथ लाइव शूट का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें फोटोग्राफर्स को ऑन-लोकेशन शूटिंग का तकनीकि अनुभव मिला। विशेषज्ञों ने AI टेक्नोलॉजी, आधुनिक फोटो एडिटिंग एवं सिनेमैटोग्राफी की तकनीकों की जानकारी दी तथा बदलती तकनीक के साथ फोटोग्राफी के क्षेत्र में आ रहे बदलावों को प्रेक्टिकल रूप से समझाया।
आयोजन में फोटोग्राफी एवं कैमरा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न कंपनियों के स्टॉल्स भी लगाए गए। इन स्टॉल्स पर कैमरा, लेंस, लाइटिंग एवं अन्य आधुनिक उपकरणों की जानकारी और डेमो फोटोग्राफर्स को दिए गए।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता
🥇 प्रथम — कानाराम डिंगाई
🥈 द्वितीय — हितेश व्यास
🥉 तृतीय — दीपक भाटी
कार्यक्रम के सफल समापन के बाद पूल पार्टी, हाई-टी एवं सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, वरिष्ठ फोटोग्राफर्स, कंपनियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से विश्व फोटोग्राफी दिवस का यह आयोजन यादगार बन सका।
