दीपक शर्मा, indireporter.com
रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्तदान किया पुण्यतिथि पर किया नमन ।85 मरीजों की हुई जांच, युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
समाजसेवी स्वर्गीय ओमप्रकाश सोनी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर 2 सितंबर को रजत नगर स्थित केशव भवन, पाली में उनकी स्मृति में रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।अमित सोनी,नीरज सोनी ने बताया कि शिविर में युवाओं एवं समाजबंधुओं ने आगे बढ़कर रक्तदान किया। इस दौरान कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही 85 मरीजों की निःशुल्क जाँच की गई जिसमें बीपी, शुगर की निःशुल्क जाँच की गई । चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।रक्तदान शिविर में इन चिकित्सकों ने डॉ. नरेंद्र सीरवी, डॉ. मांगीलाल चौधरी, डॉ. रेखा सीरवी, डॉ. ए.एन. योगी, डॉ. नूरेन मिर्जा एवं डॉ. महेंद्र जोरवाल ने अपनी सेवाएं दीं।इस मौके पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, रमेश चौधरी,गिरीश कुमावतज कमलेश मेवाड़ा ,नरेश गहलोत, नरसिंह सोनी, शिव प्रकाश सोनी,सुरेंद्र सोनी, मोतीलाल सोनी,महेश भामा,जितेंद्र सोनी, जगदीश सोनी,भावेश,पवन सोनी,गुणप्रकाश सोनी,सम्पत सैन,भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, मनीष सैन, राहुल प्रवीण परिहार, महेश वैष्णव,रघुवीर सिंह, दीपक, कैलाश विक्रम, मनीष, नारायण,दौलराम पटेल, नरेश गहलोत, बाबूलाल तिलायचा,उपस्थित रहे ।
