राजेश कुमावत indireporter.com
ग्राम कुशालपुरा से पहली बार किन्नर मनीषा बाई ने सरपंच चुनाव जीता
ब्यावर जिले की रायपुर पंचायत के कुशालपुरा ग्राम से किन्नर मनीषा बाई ने सरपंच चुनाव में विजय हासिल की है। मनीषा बाई ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 301 मतों से पराजित किया। राजस्थान पंचायत चुनाव में संभवतया पहली किन्नर सरपंच बनी है।
मनीषा बाई की जीत पर उनकी किन्नर शिष्या राजस्थान की प्रथम किन्नर एडवोकेट रवीना सिंह ने बताया कि किन्नर समाज भी समाज का महत्वपूर्ण अंग है, किन्नर होना अभिशाप नहीं है। हम अर्धनारीश्वर शिव ओर शक्ति के प्रतीक है। हमारी शारीरिक सरंचना देव प्रदत्त है। हम महिला पुरूषो के बराबर शक्ति के प्रतिक है। कुशालपुरा के जनादेश का हम किन्नर समुदाय सम्मान करते हुए कुशालपुरा के विकास ओर नागरिक हित उत्थान के लिए संघर्ष करते हुए उनकी कसौटी पर खरे उतरेंगे।
रवीना सिंह प्रदेश की पहली एडवोकेट बन सकती हैं तो मनीषा बाई सरपंच क्यों नहीं! विजेता सरपंच मनीषा बाई ने बताया कुशालपुरा की जनता ने जो मेरे पर भरोसा ओर विश्वास जताया है मैं अभिभूत हूँ, कुशालपुरा की जनता की सेवा के लिये सर्वोच्च प्राथमिकता से कुशालपुरा के विकास को मै समर्पित भाव से कार्य करूँगी तथा नया इतिहास लिखूँगी।
