Yogendra sharma, indireporter. Com
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह
अपराध मुक्त राजस्थान राज्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध
जयपुर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ के ध्येय वाक्य के साथ राजस्थान पुलिस कर्मठता से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को सम्बोधित कर रहे थे, कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस ने अपने 75 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की एक अद्वितीय मिसाल पेश की है
आमजन की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार बड़े फैसले ले रही हैं, राज्य सरकार ने पेपरलीक मामले में एसआईटी जांच, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन, महिला एवं दलित अत्याचार को समाप्त करने सहित विभिन्न मामलों में कई नीतिगत निर्णय लिए हैं, महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि समय के साथ अपराधों के तरीके बदल रहे हैं, राजस्थान पुलिस भी खुद को लगातार आधुनिक बना रही है। पुलिस बल को आधुनिक हथियारों, फॉरेंसिक साइंस और साइबर अपराध की जैसी तकनीकों में दक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामराज्य की परिकल्पना को साकार करते हुए हमारी सरकार आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी मुस्तैदी है।
राजस्थान पुलिस कल्याण निधि के लिए 1.5 करोड़, राजस्थान पुलिस बेनेवलेन्ट फण्ड के लिए 1 करोड़ तथा उत्सव फंड में 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। आरपीए के परेड ग्राउण्ड में सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस की विभिन्न बटालियनों की परेड निरीक्षण करते हुए सलामी ली।
मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक से सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रवि प्रकाश मेहरड़ा, महानिदेशक पुलिस एस.सी.आर.बी. हेमन्त प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेन्स संजय कुमार अग्रवाल सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
