By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept

Indi Reporter (Hindi)

|| India & Beyond: Stories Shaping Our World

Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • विदेश
  • अपराध
  • खेल
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • सकारात्मक खबर
  • संपादकीय
Reading: मिलावटी दूध पहले अपने परिवार को पिलाएं: जोराराम कुमावत
Share
Font ResizerAa
Indi Reporter (Hindi)Indi Reporter (Hindi)
  • व्यापार
  • राजस्थान समाचार
  • अपराध समाचार
  • भारत समाचार
  • सकारात्मक खबर
  • भोजन & जीवनशैली
  • मनोरंजन
  • पर्यावरण
  • राजनीति
  • शिक्षा
Search
  • Home
  • Categories
    • अपराध समाचार
    • खेल
    • जयपुर समाचार
    • तकनीकी
    • धार्मिक समाचार
    • पर्यावरण
    • भारत समाचार
    • भोजन & जीवनशैली
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • राजनीति
    • दुनिया की राजनीति
    • भारतीय राजनीति
    • राजस्थान समाचार
    • विज्ञान
    • विश्व समाचार
    • व्यापार
    • अर्थव्यवस्था
    • भारत व्यापार
    • विश्व व्यापार
    • शेयर बाजार
    • शिक्षा
    • सकारात्मक खबर
    • संपादकीय
    • स्वास्थ्य
  • Bookmarks
    • Customize Interests
    • My Bookmarks
Have an existing account? Sign In
Follow US
Indi Reporter || India & Beyond: Stories Shaping Our World Sites > Indi Reporter (Hindi) > Blog > व्यापार > अर्थव्यवस्था > मिलावटी दूध पहले अपने परिवार को पिलाएं: जोराराम कुमावत
अर्थव्यवस्थाभोजन & जीवनशैलीव्यापार

मिलावटी दूध पहले अपने परिवार को पिलाएं: जोराराम कुमावत

Rajesh Kumawat
Last updated: July 1, 2024 3:55 pm
Rajesh Kumawat Published July 1, 2024
Share
SHARE

गुलाब बत्रा, indireporter.com

मिलावटी दूध बेचने वाले, मिलावटी दूध पहले अपने बच्चों को पिलाये

दुग्ध उत्पादक संघ को स्वायत्तता मिले : बेढम

जयपुर 1 जुलाई। राजस्थान के गृह पशुपालन गोपालन एवं मत्स्य विभाग के राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने पशुपालकों के हित में दुग्ध उत्पादक संघ को स्वायत्तता देने की आवश्यकता पर बल देते हुए उत्तर भारत में अग्रणी जयपुर डेयरी की कार्यप्रणाली के तुलनात्मक अध्ययन का सुझाव दिया है।

जयपुर डेयरी द्वारा सोमवार को थार अमृत रूप में गाय के दूध, तीन किस्म की आइसक्रीम तथा दो तरह की छाछ उत्पादों को बाजार में उपलब्ध कराने के लिए पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में बेढम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि दुग्ध उत्पादक संघ को स्वायत्तता दी जाए। लेकिन इससे पहले यह अध्ययन जरूरी है कि राज्य के अन्य जिलों में कार्यरत दुग्ध उत्पादक संघों की स्थिति और प्रथम स्थान की जयपुर डेयरी की कीर्तिमान उपलब्धता का तुलनात्मक अध्ययन जरूरी है।

इसके लिए समिति गठित करके जिला संघों के अध्यक्षों एवं प्रबंधको की अलग-अलग बैठके आयोजित करके कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए उनके सुझाव लिए जाएं ।
उन्होंने अन्य जिला संघों के पदाधिकारीयों को जयपुर डेयरी का अवलोकन करने का सुझाव भी दिया।

 राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं पशुपालकों के हित में लागू की गई योजनाओ का उल्लेख करते हुए बेढम ने कहा कि मुख्यमंत्री की यही मनसा है कि पशुपालकों एवं दुग्धउत्पादकों को रोजगार के आधिकादिक अवसर उपलब्ध कराये जाएं । उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरस डेयरी के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का आम उपभोक्ता स्वागत करेंगे। 

पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सरस डेयरी के उत्पादों की गुणवत्ता में अभिवृद्धि के साथ-साथ दुग्ध संग्रह केंद्रों का विस्तार करते हुए विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने दुग्ध गुणवत्ता की जांच के लिए जयपुर डेयरी के चल वाहन प्रयोगशाला की सराहना की और कहा कि दूध में मिलावट की कड़ाई से रोकथाम जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो अपराधिक तत्व दूध में मिलावट करके जनता से खिलवाड़ करते हैं उन्हें मिलावटी एवं रासायनिक दुग्ध का इस्तेमाल स्वयं पहले अपने परिवार के लिए करना चाहिए। पशुपालन मंत्री ने ऊंटनी के दूध की बिक्री बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओमप्रकाश पूनिया ने डेयरी के पचास वर्षों की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए दुग्ध उत्पादक संघों को स्वायत्तता देने की मांग की । उन्होंने दावा किया कि पर्याप्त स्वायत्तता मिलने पर जयपुर डेयरी गुजरात को पीछे छोड़ने में सक्षम है।

विभाग के प्रमुख शासन सचिव सीताराम विकास भाले, आर सी डी एफ सरस डेयरी की प्रबंध संचालक सुषमा अरोड़ा ने भी समारोह को संबोधित किया। जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

योग निरोग के साथ-साथ खुशहाल जीवन जीना भी सीखता है : संजीवन कुमार

प्रधानमंत्री के सुझावों का पालन, कलेक्टर सहित अधिकारी पैदल ही पहुंचे कर्यालय

दलित के घर CM ने सहयोगियों के साथ किया भोजन, केवल मुख्यमंत्री के लिए ही “सलाद” की व्यवस्था

RGHS योजना में भष्टाचार, कर्नेमचारियों ने विरोध में जलाया पुतला

उत्कृष्ट कार्य करने वाले नर्सिंग कर्मियों का “अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस” पर भव्य सम्मान

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
Popular News
जयपुर समाचारधार्मिक समाचारभारत समाचारभोजन & जीवनशैलीराजस्थान समाचारसकारात्मक खबर

दुर्गा मां “माहिष्मासुर मर्दनी” का पहला भव्य मंदिर जयपुर में बनकर तैयार

Rajesh Kumawat Rajesh Kumawat September 25, 2025
बाबा बूढा अमरनाथ यात्रा में सहयोग करेगा “विश्व हिंदू परिषद”
गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह भैंसला से सीखे देश एवं समाज की सेवा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से सुरक्षित बाहर निकले जा रहे हैं “पर्यटक”
मुख्यमंत्री ने प्रात: काल भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय पक्षी मोरों को खिलाया दाना आहार

Categories

  • राजनीति
  • व्यापार
  • भारत
  • विश्व समाचार
  • Science
  • राजस्थान
  • अपराध समाचार
  • सकारात्मक समाचार

About US

Indi Reporter aims to be your go-to destination for staying informed about the latest developments, trends, and stories that matter most.
Quick Links
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy policy
  • Terms of use
Quick Links
  • Support Us
  • Join Us
  • Advertisement
  • Editorial

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

[mc4wp_form]
© Indi Reporter. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?