कौशल मुंदडा indireporter.com
उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 8 लख रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही किया ट्रैप
उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई, वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र जैन को ट्रैप किया है, रविंद्र जैन अपने ऑफिस के चेंबर में ही 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।
वाणिज्य विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र जैन, ला-कासा रिजॉर्ट के प्रबंध संचालक 8 लाख रुपए रिश्वत के ले रहे थे। ला – कासा रिजॉर्ट की 90 लाख रुपए की टैक्स लायबिलिटी कम करने के एवज में रिश्वत की रकम मांगी की गई थी।
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र जैन के घर पर भी जांच करवाई कर रही है।
