रितु चतुर्वेदी, indireporter.com
जयपुर, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा सेवा भारती समिति राजस्थान को सेवा सदन में एक सोनोग्राफी मशीन सप्रेम भेंट की गई। सोनोग्राफी मशीन लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, मुख्य वक्ता निंबाराम क्षेत्रीय प्रचारक राजस्थान स्वयं सेवक संघ रहे, तथा आशुतोष पंत, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के स्वतंत्र निदेशक, अतिथि के रूप में रहे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के सौजन्य से एक सोनोग्राफी मशीन सेवा भारती को सुप्रीम भेंट की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सोनोग्राफी मशीन के लोकार्पण से की गई निंबाराम , दिया कुमारी ,आशुतोष पंत ने लोकार्पणकर दीप प्रज्वलन किया।
सेवा भारती समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत साफा ,शॉल पहना कर किया गया| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निंबाराम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, सेवा भारती के समाज मैं कई तरह की सेवा कार्य करती है , उन्होंने कहा कि जितना भवन बड़ा हो उतने ही बड़े कार्य करने की कोशिश करें| दिया कुमारी ने कहा कि हम सभी को सेवा भारती से प्रेरणा मिलती है जब भी उन्हें बुलाया जाएगा मैं जरूर आऊंगी उन्होंने कहा की सेवा भारती के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए उतना कम है |उन्होंने कहा सेवा भारती के साथ मिलकर सेवा कार्य करने के लिए हम तैयार हैं |आशुतोष पंत जी ने सेवा भारती की तरह किए जा रहे कायौ कि प्रशंसा की तथा आगे भी इसी तरह से सेवा भारती के साथ जुड़े रहने का आश्वासन दिया |सेवा भारती समिति राजस्थान के अध्यक्ष रामबाबू ने इंडियन ऑयल के आशुतोष पंत का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा सेवा भारती में प्रशिक्षण ले रही बच्चियों सीख कर समाज के भले का कार्य करेंगी|
सभी अतिथियों द्वारा सेवा सरोज सुरभि विशेषांक 2024 का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को राम भगवान की तस्वीर भी भेंट की गई अंत में फिर से रामबाबू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
