राजेश कुमावत/ प्रवीण भोजने, indireporter.com
महाराष्ट्र का ताज, देवेंद्र फडणवीस के पास
महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद , कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण एवं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लगाई मुहर।
भारतीय राजनीतिक के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह की ओर से इशारा मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण की तारीख तय की, एवं इशारों ही इशारों में संदेश दे दिया, कि हम तो सरकार बनाएंगे! जिसको साथ आना है आए।
एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना अगर सरकार में शामिल नहीं होती है तो, भी अजीत पवार वाली राकांपा के समर्थन से आसानी से सरकार बनाने का दिया था मैसेज! इसके बाद एकनाथ शिंदे की भी तबीयत ठीक हो गई, और सरकार में शामिल होने के लिए भी राजी हो गए।
देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की गुरुवार को मुंबई स्थित आजाद मैदान पर लेंगे शपथ
सहयोगी दलों से दो उप मुख्य मंत्री भी होंगे सरकार में
भारतीय जनता पार्टी के देवेंद्र फडणवीस पहले भी शिवसेना के सहयोग से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके है।
महायुति की बुधवार की शाम संयुक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना राकांपा तीनों दलों के विधायक शामिल होंगे, इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का पत्र सौंपेगा।
