मनीष कुमावत, indireporter.com
गुलाबी नगरी जयपुर में कुमावत समाज की प्रदेशस्तरीय न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायिक स्टाफ की सामूहिक गोठ का आयोजन किया गया, आयोजन समिति के सदस्य श्रीमती बिंदु कुमावत, श्रीमती सुमित्रा कुमावत, श्री गिरिराज प्रजापत, श्री सुरेश कुमावत जी का हम विशेष आभार प्रकट करते है।
कुमावत समाज इनके अलावा आप सभी का भी विशेष सहयोग रहा जिसके कारण ही बहुत बड़ी संख्या में संपूर्ण राजस्थान से अधिवक्ता इस कार्यक्रम में भाग ले सके।
कुमावत समाज के न्यायाधीशगण श्री ईश्वर लाल जी वर्मा, उर्मिला जी वर्मा, श्री सीताराम जी खोवाल, श्री लव प्रजापति जी तथा श्री दीनदयाल जी प्रजापत अध्यक्ष जिला उपभोक्ता मंच का भी हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं जिन्होंने अपने बेश कीमती समय में से समय निकालकर कार्यक्रम में शामिल होकर हमें अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित किया। राजस्थान के बाड़मेर जोधपुर अजमेर दौसा मालपुरा टोंक खेतड़ी गंगानगर सीकर चोमू सांगानेर अलवर दातारामगढ़ बहरोड तथा जयपुर से अधिवक्ताओं ने गोठ में शामिल होकर कीर्तिमान स्थापित किया है।
