दीपक शर्मा, indireporter.com
पाली। राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार सुबह पाली शहर के दुर्गादास नगर स्थित राजपुरोहित छात्रावास से एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, शोभायात्रा में आगे साहिल आवाज में के साथ बैंड बाजे की मधुर धुन पर हजारों श्रद्धालु यात्रा में पैदल चल रहे थे, शोभायात्रा का शहर में विभिन्न समाजों द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
संत खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा में केसरिया भगवा दुपट्टा पहने पुरुष और महिलाएं साथ चल रही थी।
खेतेश्वर महाराज की शोभायात्रा में दर्जन भर सजीव झांकियां भी सजाई गई जिसमें बच्चों द्वारा राधा- कृष्ण, शिव- पार्वती, राम दरबार, राम लक्ष्मण हनुमान सीता, खेताराम जी के जीवन को चरितार्थ करती झांकियां शामिल थी, शोभा यात्रा सूरजपाल सोमनाथ सराफा बाजार उदयपुरिया बाजार गोल निंबाड़ा नवलसा रोड रोटरी क्लब नहर पुलिया होते हुए कॉलेज रोड स्थित संत आत्मानंद जी महाराज छात्रावास पहुंच समाप्त हुई, शोभा यात्रा का जगह-जगह आइसक्रीम शीतल जल पिलाकर स्वागत किया गया
