दीपक शर्मा, indireporter.com
हाईवे पर बेकाबू कार और वैन आमने सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए। हादसे में 2 की मौत हो गई। जबकि 5 घायल हो गए। स्थानीय लोग धमाके की आवाज सुनकर हादसे वाली जगह पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वैन और कार में फंसे घायलों की बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। वहीं एक घायल को जोधपुर रेफर किया गया है। मृतकों की बॉडी मॉर्च्युरी में रखवाई गई है और घायलों का उपचार जारी है।
मामला पाली के रानी थाने के वारकाना इलाके की रानी-नाडोल रोड का है।
रानी थाना प्रभारी पन्नालाल ने बताया कि इलाके के वारकाना के पास मंगलवार दोपहर 12 बजे 2 कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार जालोर के शंखवाली गांव निवासी रूप सिंह (50) और गुड़ा एंदला निवासी कुकाराम (60) की मौत हो गई। वहीं राजू सिंह गंभीर घायल था जिसे जोधपुर रेफर कर दिया गया है।
वहीं वैन सवार गुड़ा केसर सिंह निवासी देवी कंवर (50), उसका बेटा युगवीर (13), बेटी अक्षिता (10) और वैन ड्राइवर वीराराम (50) घायल हो गए हैं। इनका पाली के बांगड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।
