राजेश कुमावत, indireporter.con
दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा संशोधन वक्फ संशोधन बिल को पूर्ण बहुमत से पास करने पर देश के अधिकांशों में खुशी की लहर छाई। उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में योगी मोदी के पोस्टर लेकर लेकर मुस्लिम समाज खुशियां के साथ मिठाई बांट रहा है और आतिशबाजी कर रहा है। कुछ जगह नाराजगी को देखते हुए सुरक्षा अवस्था के पुख्ता अंजाम किए गए हैं।
राजस्थान में भी वक्फ संशोधन बिल पास होने पर मुस्लिम समाज द्वारा खुशियों के साथ मिठाई भी भाटी जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा वक्फ संशोधन बिल पेश करने पर भाजपा दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार व्यक्त किया। राजस्थान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया गया एवं एक दूसरे को मुबारकबाद दी।
वक्फ संशोधन बिल से वक्फ भूमि के दुरुपयोग और अवैध कब्जे को रोकने में मदद मिलेगी, जिससे वक्फ बोर्डों के राजस्व में वृद्धि होगी। इससे उन्हें कल्याणकारी कार्यक्रमों का विस्तार करने में मदद मिलेगी। नियमित लेखा परीक्षा और निरीक्षण से वित्तीय अनुशासन को बढ़ावा मिलेगा और वक्फ प्रबंधन में जनता का विश्वास मजबूत होगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आवास और आजीविका सहायता के लिए धन आवंटित किया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सीधा लाभ होगा।
