राजेश कुमावत, indireporter.com
राजस्थान के इतिहास में पहली बार ACB ने विधायक को रंगे हाथों किया ट्रैप
राजस्थान विधानसभा के बागीदौरा से बाप विधायक जयकृष्ण पटेल को किया भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
भ्रष्टाचार निर्धारक ब्यूरो के DG रवि प्रकाश मेहरड़ा, ADG स्मिता श्रीवास्तव, DIG राहुल कोटोकी के निर्देश पर बाप पार्टी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है,
करौली टोडाभीम मैं अवैध खनन से जुड़े प्रश्न को विधानसभा में हटाने की मांग की एवज में ढाई करोड़ रुपए की मांग करने वाला आप विधायक जय कृष्णा पटेल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जाल में फंस गया। बिचोलिया दलाल विधायक का गनमैन एसीबी की पकड़ से दूर है।
बाप विधायक जयकृष्ण पटेल के जयपुर स्थित सरकारी आवास पर एसीबी ने की कार्रवाई
विधायक द्वारा दो करोड रूपये की रिश्वत मांग कर, 20 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
जयपुर ACB मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी की विभिन्न टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुये आरोपी जयकृष्ण पटेल, वर्तमान विधायक बागीदौरा बांसवाडा राजस्थान एवं दलाल विजय कुमार पटेल को 20, लाख रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो लेते पकड़ा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि रविन्द्र कुमार पुत्र राम निवास मीना द्वारा शिकायत दी गई कि विधायक बागीदौरा जयकृष्ण पटेल द्वारा हमारे पर अवैध खनन का आरोप लगाकर विधानसभा में बार बार प्रश्न लगाकर हमारे उपर दबाव बनाकर रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।
एसीबी इन्टेलीजेंस जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय राहुल कोटोकी के सुपरविजन में एसीबी इन्टेलीजेंस जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में सरोज धायल पुलिस निरीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया जिसमें आरोपी द्वारा दो करोड़ की रिश्वत की मांग किया जाना पाया गया।
रिश्वत राशि किस्तो में देने हेतु आरोपी द्वारा दबाव बनाया गया, रिश्वत मांग अनुरूप बीस लाख रूपये लेने हेतु आरोपी जयकृष्ण पटेल आज जयपुर आया था , जिस पर ट्रैप कार्यवाही की जाकर आरोपी जयकृष्ण पटेल वर्तमान विधायक बागीदौरा बांसवाडा राजस्थान व दलाल विजय कुमार को परिवादी से 2000000/- रूपये की रिश्वत प्राप्त करने पर गिरफ्तार किया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा
